Press "Enter" to skip to content

हाजत में दुष्कर्म के आरोपी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना के हाजत में दुष्कर्म के आरोपी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मदन सिरिसिया पंचायत के वार्ड नम्बर 10 निवासी गफ्फार अंसारी (55) को एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पकड़ा गया था।

प्राथमिक जांच के बाद गफ्फार को हाजत में बंद कर दिया गया। शुक्रवार को गफ्फार को शौच के लिए बाहर निकाला गया और कुछ देर बाद उसे दोबारा हाजत में बंद कर दिया गया।

करीब सात बजे जब गफ्फार का समधी भोजन लेकर थाना पहुंचा और पुलिस खाना देने हाजत गई, तो गफ्फार को फंदा से लटका हुआ पाया। वहीं, मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *