नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से स्मैक की बड़ी खेप ले जा रहे चार तस्करों को दबोच लिया, जिनमें एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल है।

पुलिस ने लगभग 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बिहपुर थाना को मिली गुप्त सूचना में बताया गया कि एक स्कॉर्पियो से ब्राउन शुगर की बड़ी खेप नवगछिया क्षेत्र में लाई जा रही है।


सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने एक स्पेशल टीम गठित की। टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए रेलवे ढ़ाला के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदेहास्पद स्कॉर्पियो को रोका गया और उसमें बैठे चारों लोगों की तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान शिवम कुमार उर्फ मोनू के पास से कुल 198.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके साथ ही चारों तस्कर- शिवम कुमार उर्फ मोनू,
पियूष कुमार, राजेश कुमार, डॉ. आलोक कुमार (सरकारी डॉक्टर, बिहपुर रेलवे अस्पताल) को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अररिया से ब्राउन शुगर लाकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।

















Be First to Comment