Press "Enter" to skip to content

घूसखोर को जाल बिछा कर फिल्मी अंदाज़ में निगरानी विभाग ने दबोच लिया

किशनगंज के खगड़ा ब्लॉक ऑफिस के नजदीक एक होटल में ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने ढाई लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी विभाग (विजिलेंस) की सात सदस्यों वाली टीम ने सुबह-सुबह होटल के बाहर जाल बिछाया और उसके बाद घूस लेने वाले कर्मचारी का इंतजार किया. जैसे ही कर्मचारी ने घूस के पैसे अपने हाथों में लिया निगरानी विभाग के सदस्यों ने उसे घेरकर पकड़ लिया.

खगड़ा के रहने वाले ओवेस अंसारी अपनी जमीन का मापी करना चाह रहे थे. जमीन मापने के नाम पर राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान, ओवेस अंसारी से 2 लाख 50 हजार रुपए मांग रहा था. ओवेस ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी. निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और इसे सही पाया.

निगरानी विभाग ने प्रखंड कार्यालय के बगल में अभिषेक होटल में जाल बिछाया. उन्होंने ओवेस अंसारी को पैसे दिए और इनसे कहा कि राजदीप पासवान को वो यही बुला लें. फिर क्या था, ओवेस ने राजदीप को बुलाया और जैसे ही उसके हाथ में पैसे दिए आसपास खड़ी टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *