केंद्रीय जांच एजेंसी ई़डी ने आज फर्जीवाड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कारोबारी अमित कत्याल को गिरफ्तार कर किया है। बताया जा रहा है कि 300 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में अमित की गिरफ्तारी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, अमित कत्याल लालू परिवार के बेहद करीबी हैं। तेजस्वी यादव से उसके करीबी संबंध हैं। एजेंसी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कत्याल को हिरासत में लिया।

गुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने उन्हें छह दिन की ED हिरासत में भेज दिया। यह जांच गुरुग्राम के सेक्टर 70 में 14 एकड़ में बने क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में फ्लैटों की डिलीवरी न करने के आरोपों से संबंधित है। इस परियोजना का विकास कत्याल की कंपनी, एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था।

















Be First to Comment