बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर पैसे के लेन- देन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के खजौली थाना क्षेत्र के महुआ गांव की है। मृतक की पहचान महुआ गांव निवासी मदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पैसे के लेन- देन के विवाद को लेकर गोली चलने की घटना हुई, जिसमें महुआ निवासी मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मुख्य आरोपी दिव्यांशू उर्फ छोटू पासवान, पिता जितेन्द्र कुमार पासवान, निवासी ग्राम सुक्की, थाना खजौली को आग्नेयास्त्र सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य दो आरोपी अमरजीत यादव और सूरज यादव, निवासी ग्राम छपराढी, फिलहाल फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सघन छापेमारी जारी है। मृतक का शव पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया है।

















Be First to Comment