भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को वाराणसी की अदालत से बड़ी राहत मिली है. अपर जिला जज (प्रथम) देवकांत शुक्ला की अदालत ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है.

अदालत के इस फैसले के बाद पवन सिंह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है. यह मामला वाराणसी के होटल और ट्रैवल्स कारोबारी विशाल सिंह द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मुकदमे से जुड़ा है. विशाल सिंह ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फिल्म में इंवेस्ट करने के नाम पर पवन सिंह समेत तीन लोगों ने ठगा.

शिकायत करने वाले विशाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में मुंबई में उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी. दोनों खुद को फिल्म Producer बताते थे. उन्होंने विशाल को बताया कि एक बड़ी भोजपुरी फिल्म बन रही है, जिसमें निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलेगा. 2018 में विशाल को वाराणसी के नदेसर स्थित एक ट्रैवल्स ऑफिस में पवन सिंह से भी मिलवाया गया.


















Be First to Comment