चरपोखरी. प्रखंड के सीएचसी परिसर के बगल में देर रात एक पूरी तरह स्वस्थ नवजात शिशु बरामद होने की खबर सुबह होते ही आग की तरह फैल गयी. इसके बाद उसे गोद लेने के लिए सैकड़ों लोग तैयार हो गये.

बताया जाता है कि रात में अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक द्वारा नवजात के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल के ऑन ड्यूटी नर्स को सूचित किया गया.



इसके बाद जीएम विभा कुमारी ने रात भर बच्चे की देखभाल की. सूचना मिलने पर चिकित्सा पदाधिकारी ने तुरंत संबंधित विभाग को जानकारी दी.



इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई, आरा के सुपरवाइजर आकाश कुमार ने बताया कि उक्त जीएनएम के पास से नवजात को रेस्क्यू कर लिया गया. बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है अब विभाग की देखरेख में है.






















Be First to Comment