Press "Enter" to skip to content

धान के खेत में मिला शव, तरह-तरह की होने लगी चर्चा

रजौली-गया सड़क मार्ग के ठनठनिया मोड़ के समीप  धान के खेत में युवक का शव पड़े रहने पर सनसनी फैल गयी. मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राहुल कुमार का था. घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी.

ग्रामीणों की सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन की. युवक के पास रहे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहुल की हत्या की आशंका जतायी.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शनिवार को सिंधु गढ़ थाना क्षेत्र के कुछ युवकों के साथ राहुल की नोक झोंक हुई थी. इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दिया गया था. मौके पर पहुंची टीम ने एक युवक को पकड़ा था, पर उसे फतेहपुर लाकर छोड़ दिया. उनलोगों ने कहा था कि राहुल को देख लेने की धमकी देकर गये थे. आशंका है कि उन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है.

इधर, वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है. घटनास्थल के पास बिजली के खंभे में बाइक की टक्कर मारने का निशान मिला है. बाइक और मोबाइल मौके पर ही बरामद किया गया है. युवक का सिर भी खंभे में टकराया है. क्योंकि पोल पर खून के छीटे भी है.

हालांकि, पुलिस ने परिजनों के आरोप की भी जांच करने की बात कहीं हैं. डीएसपी के आश्वासन के बाद प्रर्दशनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *