शिवाजीनगर-बहेड़ी मार्ग स्थित होली पार्क स्कूल के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली.

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य दिवाकर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मनोकामना मंदिर होते क्षेत्र का भ्रमण कर स्कूल पहुंची.



इस दौरान बच्चों ने हाथ में स्लोगन लिखे बैनर थामा हुआ था। इन बैनरों पर मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश लिखा हुआ था.



मौके पर गणेश कुमार, अशोक कुमार मंडल, सुरेश प्रसाद सिंह, रहमान सर, राजू कुमार, कृष्ण कुमार, नीतीश कुमार, कुणाल कुमार, विजय कुमार, मणिकांत कुमार, ओम कुमार शंकर, रामचन्द्र प्रसाद, स्नेवी कुमार, प्रतिभा कुमारी, वीणा कुमारी, अंजनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, रंजना कुमारी , प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, सुलेखा कुमारी, गायत्री कुमारी, बबिता कुमारी, कंचन कुमारी आदि थे.
























Be First to Comment