कुचायकोट. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेयासुजान थाना क्षेत्र के हाइवे पर बहादुरपुर पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले राजस्थान के जयपुर से बिहार के मधुबनी के चोरहट जा रही एक लग्जरी बस ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला.



अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घायलों में महिला, पुरुष सहित तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा.



ग्रामीणों ने बताया कि भीषण दुर्घटना तब हुई, जब डबल डेकर लग्जरी बस अनियंत्रित गति में चलते हुए बहादुरपुर चौकी के निकट एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गयी.


घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गये. बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गयी. पुलिस चौकी के कर्मी भी तत्काल पहुंच गये. बस के आगे, पीछे तथा एक तरफ के शीशे तोड़कर यात्रियों को अथक प्रयास के बाद एक-एक कर बाहर निकाला गया..


















Be First to Comment