Press "Enter" to skip to content

अनजान महिला खेलते-खेलते बच्ची को गोद में लेकर बाहर निकल गई

बिहार के गया जिले में बच्ची चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 6 माह की मासूम बच्ची चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया।

CCTV फुटेज में एक महिला को बच्ची को लेकर भागते देखा गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना उस समय हुई,जब परैया थाना क्षेत्र के पुनकला गांव के सुदर्शन दास अपनी बीमार पत्नी शबू कुमारी और बच्ची के साथ मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे।

खुशबू डॉक्टर को दिखाने के लिए अंदर गईं, जबकि सुदर्शन बच्ची के साथ बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक अनजान महिला आई और बच्ची के साथ खेलने लगी। खेलते खेलते महिला ने सुदर्शन से बच्ची को अपनी गोद में ले लिया, और मौका मिलते ही अस्पताल से गायब हो गई।

वहीं जब खुशबू इलाज कराकर बाहर लौटीं और बच्ची के बारे में पूछा, तो सुदर्शन ने बताया कि बच्ची पास की महिला के साथ थी। दोनों ने अस्पताल परिसर में चारों ओर तलाश की, लेकिन न तो महिला दिखी और न ही बच्ची। इसके बाद दंपती ने तुरंत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज में एक महिला को बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। संदिग्ध महिला की पहचान के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *