मुजफ्फरपुर. त्योहारों को लेकर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है.

रविवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही स्पेशल ट्रेन संख्या 05284 में एसी कोच (बी-1) के यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.



यात्रियों ने शिकायत की कि कोच बी-1 में एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया था, और इसके साथ ही कोच की लाइटें भी गुल हो गई.



कई लोगों ने इस गंभीर समस्या की शिकायत दर्ज कराई. यात्रियों के अनुसार, एसी और लाइट ठप रहने के कारण कोच में दो घंटे से अधिक समय तक उन्हें घुटन और अंधेरे में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

















Be First to Comment