सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार महादेवा थाना क्षेत्र के बरईया निवासी विनोद कुमार हैं .गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इस मामले में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि दस अक्टूबर को महादेवा थाना को एक आवेदन प्राप्त हुआ.



इसमें पीड़ित द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में महादेवा थाना कांड सं. 716/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.



अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर महादेवा थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त नामजद आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.


















Be First to Comment