Press "Enter" to skip to content

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 10 कुख्यातों पर सीसीए

अमौर थानाक्षेत्र में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

इसमें अपर थानाध्यक्ष अनन्त राम, एसआई मो बाबूद्दीन, शैलेश कुमार, एएसआई रंजन कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सहित थाना के सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल थे.

फ्लैग मार्च अमौर थाना से निकल कर पलसा चौक, मच्छटा, भौकरी, दारीपूर, मिल्की, बाड़ा ईदगाह, पोठिया, बकेनिया, बरेली आदि गांवों से गुजरते हुए थाना मुख्यालय में आकर समाप्त हुआ.

फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना और जनता को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 22 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दण्डाधिकारी सीओ ने कर लिया है. 528 लोगों के विरूद्ध भादवि धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है.

दस कुख्यात अपराधी के विरूद्ध सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.इसके अलावे कई मोस्ट वांटेड अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है. वॆिधानचुनाव को लेकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को लेकर दो चेकपोस्ट बनाया गया है. दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है . क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है और चौकीदार दफेदारों की रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है.

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *