हसनपुर : स्थानीय चीनी मिल अक्टूबर माह के गन्ना रोपाई को लेकर कर्मियों को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया है. जगह-जगह यंत्रीकरण आधुनिक तकनीक से कम समय व कम लागत में गन्ना रोपाई कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है.

इसी कड़ी में मंगलवार को चीनी मिल के उप महाप्रबंधक रामाशंकर प्रसाद ने बखरी में ऑटोमेटिक केन कटर प्लांटर से गाना रोपाई कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया. उन्होंने उपस्थित किसानों को गन्ना खेती से होने वाले फायदे के बारे में बताया.



कहा कि गन्ना फसल अन्य फसल से लाभकारी व मौसम की बेरुखी को झेलने वाला फसल है. गन्ना की खेती किसान आधुनिक तकनीक यंत्रीकरण के सहारे करते हैं तो किसान समृद्ध होंगे. हसनपुर चीनी मिल कई जिलों के किसानों के समृद्धि का माध्यम है. इसके लिए उन्होंने किसानों से मिल के यंत्रीकरण योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि पीछे कुछ वर्षों में गन्ना किसानों को मजदूर की समस्या झेलनी पड़ती थी.



इसके लिए मिल प्रबंधन ने यंत्रीकरण को बढ़ावा देते हुए गन्ना रोपाई कटाई, बोआई, छिलाई, ढुलाई, लदाई तक के यंत्र किसानों को उपलब्ध कराये हैं. जिनके सहयोग से गन्ना खेती करने करना सहूलियत होती जा रही है. चीनी मिल के यंत्रीकरण के बढ़ावा के कारण काफी संख्या में किसान गन्ने की बोआई कर रहे हैं. साथ ही गेहूं कटाई के बाद भी गन्ना को बोआई करने का निर्णय लिया है.






















Be First to Comment