Press "Enter" to skip to content

बिहार पुलिस के जवान का बेटा बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान डूब गया

चिरैया. थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है. मृतक प्रतोष कुमार उर्फ राकेश रंजन (17) ग्रामवासी व बिहार पुलिस के जवान रामजी प्रसाद यादव का पुत्र है.

मृतक के पिता अभी मोकामा में कार्यरत है और परिवार गांव में रहता है. घटना के समय वह कौतूहल वश अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह नहर के ऊंचे पुल से पानी में छलांग लगाया और फिर बाहर नहीं आया.

काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. उसके बाद यह खबर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

इसके बाद ग्रामीण गोताखोरों ने पानी में छलांग लगा कर कड़ी मशक्कत के बाद बाद शव को बरामद किया है. सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था. वह बारहवीं कक्षा का छात्र था. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *