Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया नवविवाहित महिला के जेवरात

बिहार राज्य के दरभंगा जिले में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कॉलेज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक महिला यात्री को पिस्टल के बल पर लूट लिया. बताया जाता है कि ऑटो सवार पीड़िता माधोपुर स्थित अपने ससुराल जा रही थी.

कॉलेज के निकट से ऑटो जैसे ही आगे बढ़ा कि दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो को आगे से घेरकर रोक लिया. चालक को पिस्टल सटाकर अपने कब्जे में ले लिया.

ऑटो में पिता के साथ सवार नवविवाहिता को भी पिस्टल सटाकर उसके जेवर उतरवाकर चलते बने. महिला के द्वारा विरोध किये जाने पर उसके साथ मारपीट भी की.

बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *