Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल, भड़का समाज

अकबरपुर. थाना क्षेत्र में इन दिनों से माहौल गरमाया हुआ है. वजह है कि सोशल मीडिया पर एक वायरल में एक युवक ने राजवंशी समाज के लोगों को खुलेआम गाली-गलौज व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है. युवक की इस हरकत ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है. समाज के लोग उक्त युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

राजवंशी समाज के लोगों ने कहा कि यह केवल एक समाज को बदनाम करने की साजिश नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

समाज के नेताओं का कहना है कि किसी भी समुदाय की गरिमा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लोगों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आरोपित युवक को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. ताकि भविष्य में कोई भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर समाज के सम्मान पर चोट करने की हिम्मत न कर सके.

इस घटना के बाद से ही अकबरपुर और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल देखा जा रहा है. अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी तत्परता और गंभीरता दिखाता है.

प्रशासन से कार्रवाई करने वाले मांग करने वालों में अकबरपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू राजवंशी, महेंद्र राम, कृष्ण राजवंशी, अशोक राजवंशी, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार, संजय राम, वीरेंद्र राजवंशी आदि शामिल

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *