Press "Enter" to skip to content

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव पर दिया जोर

पूर्णिया. एसोसिएशन ऑफ फिशिजियन ऑफ इंडिया (एपीआई) की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें रोगियों को हृदय रोग के प्रति जागरूक किया गया. पूर्णिया हॉस्पिटल में इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व सचिव डॉ पीके सिंह के नेतृत्व में किया गया.

एपीआई बिहार चेप्टर के अध्यक्ष सह सीमांचल के जाने-माने डायबिडोलोजिस्ट डॉ आर के मोदी ने शिविर के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में हृदय रोग से मरनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही. इस पर जागरूकता से ही काबू पाया जा सकता है.

डॉ आरके मोदी ने बताया कि गैर संचारी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ फिशिजियन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए एपीआई चली स्कूल की ओर किया गया. उन्होंने कहा कि एपीआई का मानना है कि हृदय रोग व डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआत बचपन से ही हो जाती है. इसलिए बच्चों को जागरूक होना जरूरी है.

एपीआई पूर्णिया चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि हृदय की बीमारी के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इनमें थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी शामिल हैं. वक्त रहते इन संकेतों की पहचान और उनका इलाज करके आप अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं. डॉ बिनोद धारेवा ने बताया कि हृदय की बीमारियों को लेकर अलग-अलग लोगों के बीच अलग-अलग धारणाएं हैं. पहले हार्ट डिजीज को बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था, लेकिन आज के समय में युवा और बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं.

एपीआई पूर्णिया चैप्टर के सचिव डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हृदय की बीमारियों के कई रूप धीरे-धीरे और चुपचाप विकसित होते हैं. और ये कई संकेतों के जरिए खुद की मौजूदगी भी प्रदर्शित करते हैं. यह धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी खतरनाक हो सकती है. डॉ इम्तियाज भारती ने सक्रिय जीवन शैली के विषय में जागरूक किया. डॉ राकेश ने तनाव मुक्त जीवन की वकालत की. तनाव ग्रस्त व्यक्तियों को हृदय संबंधी रोग होता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *