Press "Enter" to skip to content

मां दुर्गा की आराधना के भव्य उत्सव के बीच रावण का सामाजिक संदेश

रोसड़ा : श्री दुर्गा पूजा समिति दामोदरपुर की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति व सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम बन गया है. प्रतिदिन बनारस से आये भक्तों द्वारा संध्या आरती की मधुर गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही है. मंदिर व पंडाल को फूलों व एलईडी लाइटों से सजाया गया है. इससे पूरा परिसर दिव्य आभा से आलोकित है. इस बार पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दस लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. समिति ने सप्तमी से नवमी तक विशेष आयोजन रखे हैं. सप्तमी को डांडिया नृत्य व बच्चों की प्रस्तुति से भक्तों के बीच उल्लास का संचार होगा.

अष्टमी को गरीबों का रावण नामक सामाजिक संदेश देने वाला नाटक मंचित होगा. नवमी को बरसों बाद दुर्गा नाट्य कला परिषद के सौजन्य से माता का भव्य जागरण व जगराता होगा. इसमें पूरी रात भक्ति गीतों से वातावरण गूंजेगा. पूजा-अर्चना में पंडित रतन झा व गोपीकांत झा वेद मंत्रों से मां की स्तुति कर रहे हैं. मुख्य पुजारी के रूप में समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह अपनी पत्नी चंद्रकला देवी के साथ मां की आराधना में लीन हैं.

पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,सचिव रोशन सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार शिवम, आदर्श, गोलू, ऋतुराज, संजीत, प्रमोद, अंशु, अमित, शंभू प्रसाद सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, सुंदरम सूर्यवंशी, कन्हैया शरण सिंह, नवीन सिंह, नितेश सिंह, प्रिंस कुमार जुटे हुए हैं. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से ही यह आयोजन संभव हुआ है. यहां हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है. यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गांव की एकता,भाईचारे व हमारी संस्कृति का उत्सव है. गांव का हर व्यक्ति इस आयोजन का हिस्सा है. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है.

सचिव रोशन सिंह ने कहा कि गांव के हर छोटे-बड़े ने तन-मन-धन से सहयोग किया है. ग्रामवासी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह पूजा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पूरे गांव की आत्मा से जुड़ा उत्सव है. यह दुर्गा पूजा अब केवल परंपरा नहीं,बल्कि आस्था,एकता व सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *