Press "Enter" to skip to content

नदी में रील बनाने गए आधा दर्जन से ज्यादा लड़के तेज धारा में डूबने लगे

बिहार के गयाजी में सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करते समय पांच किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे खिजरा सराय थाना क्षेत्र के केनिस्थल पहाड़ घाट पर हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान जैन (14), शुफियाना (16), साजिद (16) और अनस कुमार (17) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

खिजरसराय के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया, ‘‘सात लड़के नदी में रील बनाने गए थे। तेज धारा में बह जाने से वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय तैराक रंजय मांझी ने नदी में छलांग लगाकर दो बच्चों को बचा लिया। शेष पांच को नहीं बचाया जा सका।”

उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव बाद में नदी से निकाल लिए गए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *