बिहार के गया जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 35 वर्षीय महिला को उसके ही पति और ससुराल वालों ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह बेटा नहीं पैदा कर सकी। यह हत्या तीन मासूम बेटियों के सामने की गई।

दरअसल, यह पूरी घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार की है। मृतका की 10 साल की बड़ी बेटी निहारिका ने पुलिस और ननिहाल वालों को बताया- पापा नीतीश ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को पीटना शुरू किया। जब मां ने खुद को बचाने की कोशिश की तो दादा-दादी ने उनके हाथ-पैर पकड़ लिए और फिर पापा ने साड़ी से गला घोंट दिया। मम्मी तड़पती रही और फिर मर गईं।



वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए। सुनसान और वीरान घर में सिर्फ रोने की आवाजें थी। शव के पास बैठी तीनों बेटियां, जो 10 साल, 6 साल और डेढ़ साल की हैं रो-रोकर मां को पुकार रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे निहारिका ने ननिहाल फोन कर बताया कि पापा और दादा-दादी ने मम्मी को मार डाला।



इस घटना की सूचना मिलते ही जब मृतका का भाई राहुल रात साढ़े तीन बजे बहन के ससुराल पहुंचा तो आंगन में बहन की लाश पड़ी थी और उसके पास बैठी तीनों बच्चियां रो रही थीं।















Be First to Comment