मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है. लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक जवानों के अलावा थाने के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस कड़ी में कई रूटों में बैरिकेडिंग के अलावा वन-वे भी किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. सिर्फ सरकारी बस (राज्य ट्रांसपोर्ट बस) चांदनी चौक, बैरिया गोलंबर होते हुए सरकारी बस स्टैंड तक जाएगी.



साथ ही नवरात्र के दौरान यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए जा रहे हैं. इस कड़ी में वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी. तैयार किए गए इस प्लान पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा.



जानकारी मिली है कि वाहन महेश बाबू चौक से जूरन छपरा की तरफ आएगी, लेकिन कोई भी गाड़ी जूरन छपरा से महेश बाबू चौक की तरफ नहीं जाएगी.

















Be First to Comment