Press "Enter" to skip to content

ट्रांसफार्मर के पास जमा हो रहा कचरा, हादसे की बनी रहती आशंका

समस्तीपुर : स्वच्छ और कचरा मुक्त सड़कों के नगर निगम के दावे कुछ क्षेत्रों में बेमानी साबित हो रहे हैं. शहर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के पास कचरा जमा होता है. जेसीबी से कचरा उठाने के दौरान ट्रांसफार्मर के अर्थिंग का तार कट जाता है. इससे बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है.

दूसरी ओर कचरा उठाने के दौरान हादसे की भी संभावना बनी रहती है. शहर के ताजपुर रोड, विकास भवन रोड समेत कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के पास घरों से उठाया कचरा जमा किया जाता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों के पास कचरे की ढेरिया न लगे और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो इसके लिए ट्रांसफार्मर को कवर किया जाये. कचरा ट्रांसफार्मरों के नीचे तक चला जाता है, इससे सफाई कर्मचारी जब कचरा हटाता है, तो हर समय किसी दुर्घटना की आशंका रहती है.

वहीं ट्रांसफार्मर से संबंधित फाल्ट को दूर करने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है. गंदगी में मानव बल जाने से हिचक रहे हैं. इस वजह से लोगों को बिजली की समस्या से भी रुबरू होना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *