मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल में यूरिन कल्चर जांच की सुविधा शुरू हो गई है. मरीजों को अब इस जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मरीजों को पहले इस जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता था.
इस सुविधा से मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

जानकारी के मुताबिक रोजाना औसतन 100 मरीजों को चिकित्सक यूरिन कल्चर की सलाह देते हैं. अब यह जांच अस्पताल परिसर में ही संभव हो सकेगी. मरीजों को बाहर जांच कराने पर 200 रुपये खर्च होते थे, अब यह सुविधा निःशुल्क मिल रही है.



अस्पताल के अनुसार इस जांच से संक्रमण के सही कारणों का पता लगाना आसान होता है और इससे चिकित्सक को सही इलाज करने में सहूलियत होती है.


सही समय पर रिपोर्ट मिलने से दवाओं का सही चयन होगा और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट पाएंगे. आने वाले दिनों में यहां 24 घंटे पैथोलाजी जांच की सुविधा मिले इसकी कवायद चल रही है.


अभी मॉडल अस्पताल व मातृ-शिशु अस्पताल में पैथीलाजी जांच सुविधा मिल रही हैं.


















Be First to Comment