Press "Enter" to skip to content

हिंदी भाषियों को किसी हीन भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं

मोतिहारी शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ मृगेंद्र कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष बिश्नोई, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ दुर्बादल भट्टाचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रविरंजन सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

प्राचार्य प्रो मृगेंद्र ने कहा कि हिंदी भाषियों को किसी हीन भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं है. जरूरत है कि हिंदी के बारीकियों को समझने की. हिंदी रूपी मकान को अपनी दरवाजे और खिड़कियों को खोले रखने की जरूरत है ताकि हर तरफ से अच्छी चीजें आ सके.

कार्यक्रम में हिंदी भाषा और राष्ट्रीय एकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय भारत में अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा के लिए चुनौती है रखा गया था. अपने प्रिय हिंदी साहित्यकार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई.

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ मधुबाला मौर्या, डॉ प्रभाकर कुमार तथा डॉ रविरंजन सिंह थे. जबकि वाद विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संतोष बिश्नोई, डॉ दीपक कुमार और डॉ कस्तूरी शिवम् सौन्दर्यम उपस्थित रहे.

मंच संचालन पूजा कुमारी और नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के आयोजन में मिथलेश,मणिकांत, मोनू, सोनू, सूरज, मयंक, हेमा, मिथलेश, रत्नेश, सौरभ, अभिषेक आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *