मोहनपुर : प्रखंड के उत्तरी डुमरी स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी जीत को रणनीति का पाठ बताया.

उन्होंने कहा कि राज्य में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लगातार विकास को पंख देने में लगी है. सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं. वहीं विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को आमजन को अवगत कराने का प्रयास करें.



महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता सिंह ने कहा कि हमें अपनी पूरी क्षमता से एक-एक वोट और एक-एक सीट जीत कर राज्य में एनडीए की सरकार बनानी है.



मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रवि शंकर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश ओझा, केदार गुप्ता, अरुण महतो, कमल सिंह, राज किशोर ठाकुर, मुन्ना सिंह, संजीत यादव, माला दास, रेखा देवी, विपिन बिहारी सिंह मौजूद थे.




































Be First to Comment