Press "Enter" to skip to content

स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के सहारे रस्सी से लटके युवक का शव बरामद

बिहार में सारण जिला के पूर्वोत्तर राज्यों के छपरा कचहरी-थावे रेलखंड के राजापट्टी स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के सहारे रस्सी से लटका हुआ एक अज्ञात युवक लगभग (35) का शव बरामद किया गया है।

मशरक जंक्शन राजकीय रेल पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर शाम को स्थानीय यात्रियों ने शव को फुट ओवरब्रिज के सहारे लटका हुआ देख कर उन्हें इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया।

वहीं, शव की पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही अगले 72 घंटा तक शव को सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जाने की जानकारी रेल थाना पुलिस ने दी है।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *