Press "Enter" to skip to content

अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने में सफल रही है सरकार

मोहिउद्दीननगर : तकरीबन 5.40 करोड़ की लागत से बनने वाले मोगलचक-बहादुरचक पुल का विधिवत शिलान्यास विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया. शिलान्यास के साथ वर्षों से आवागमन को लेकर मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे. निर्माण कार्य पूरा होने पर चार पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी. साथ ही पटोरी अनुमंडल मुख्यालय आने जाने में समय व दूरी की भी बचत होगी. इस अवसर पर बहादुरचक में आयोजित समारोह की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने की. संचालन जदयू नेता धर्मेंद्र साह ने किया.

विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जहां राज्य में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार विश्वास व विकास का सेतु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं महागठबंधन के लोग झूठ की गंगा बहाने में मशगूल हैं. सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने में सफल रही है वहीं शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी जैसे आधारभूत संरचनाओं को विकसित करते हुए लाखों युवाओं को रोजगार व नौकरी सहित विकासीय कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है.

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के मानदेय में वृद्धि, 125 यूनिट फ्री बिजली, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की 1100 रुपए पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी, जीविका दीदियों को रोजगार के लिए दो लाख रुपए की राशि, रसोइयों, विकास मित्रों, टोला सेवकों आदि के मानदेय में वृद्धि एनडीए सरकार की विकास के प्रति नीतिगत सोच को दर्शाती है. जबकि विपक्ष सिर्फ़ परसेप्शन क्रिएट कर आमजन को गुमराह कर रही है. विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे किये गये दर्जनों विकासीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के कार्यों पर देश व राज्य की जनता भरोसा करती है, जिससे विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

मौके पर डॉ. सुनील ठाकुर, जितेंद्र चौहान, अमित कुमार सिंह गुल्लू, सुरेंद्र पटेल, प्रो. मुकुंद ठाकुर, कमलेश ठाकुर, लालबाबू महतो, सोनू कुमार, शिवजी कनौजिया, राम उदगार राय, जितेश सिन्हा, अनिल पासवान, सूरज चौधरी, राजेश ओझा, लालबाबू पासवान, राम कुमार सिंह, संतोष पासवान, रवीश कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, संजीव कुमार राय मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *