Press "Enter" to skip to content

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से शुरू की गई है योजना

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिये मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है. 7 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है. ये बातें जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कही.

उन्होंने कहा कि बिहार की निवासी कोई भी महिला जो इसके प्रावधान के अंतर्गत आती है, उसे इसका लाभ मिलेगा. लाभार्थी महिला काे शुरुआत में दस हजार रुपये दिये जायेंगे. उसके बाद आगे आने वाले समय में वे जो भी रोजगार करना चाहते हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से दो लाख रुपये तक दिये जायेंगे.

ये योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से शुरु की गयी है. ग्रामीण क्षेत्राें में जीविका की स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के माध्यम से इसका क्रियान्वयन किया जायेगा.

ग्रामीण क्षेत्र की जो महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है, उन्हें अपने आपको जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ना होगा. जो महिला पहले से जुड़ी है वे सीधे इससे लाभान्वित होगी. जो महिलायें नये रूप से इसमें जुड़ना चाहती है, वे अपना आवेदन सीधे जीविका स्वयं सहायता समूह में देंगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *