बिहार में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. सुपौल, दरभंगा और आसपास के जिलों में कोसी नदी के उफान ने ग्रामीणों की जिंदगी को तबाह कर दिया है.

सिर्फ सुपौल जिले में ही 80 से ज्यादा घर नदी में विलीन हो गए हैं, जबकि कई गांव कटाव की चपेट में आ चुके हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं.



सुपौल जिले के बलवा पंचायत और किशनपुर प्रखंड की दुबियाही पंचायत में अब तक करीब 100 से ज्यादा घर कोसी में समा चुके हैं. बलवा के लालगंज वार्ड-13 में सोमवार की रात को 40 परिवारों के 60 घर नदी में बह गए. इसी तरह बेलागोठ गांव का वार्ड आठ पूरी तरह से मिट चुका है, जबकि वार्ड सात का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है.



पिछले 24 घंटों में वार्ड छह में तीन दर्जन से अधिक घरों को कोसी ने निगल लिया. हालात यह हैं कि सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है. नाव की कमी से लोग घरों में कैद हैं और बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.






























Be First to Comment