छपरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की उपस्थिति में छपरा से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई रेल सेवा शुरू होने से सारण, सीवान, गोपालगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिहार में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ नई ट्रेनों का संचालन और स्टेशनों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।












Be First to Comment