Press "Enter" to skip to content

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात, राजगीर-कैमूर से सीधे जुड़ेंगे पर्यटक

बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. अब पर्यटक सड़क और रेल के साथ-साथ हवाई सफर के जरिए भी वाल्मीकिनगर पहुंच सकेंगे. सरकार वाल्मीकिनगर को हेली टूरिज्म से जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

प्रशासनिक स्तर पर योजना के तहत वाल्मीकिनगर को राजगीर और कैमूर स्थित प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर से हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा. प्रस्तावित हेली सेवा जुलाई 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होने की संभावना है. इससे पर्यटकों को कम समय में बिहार के अलग-अलग पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

वहीं वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे से 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की भी तैयारी चल रही है. इसके लिए एयरपोर्ट के विस्तार का काम तेजी से किया जा रहा है. वर्तमान में एयरपोर्ट के लिए करीब 45 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जबकि अतिरिक्त 7 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *