बिहार सरकार राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर अटल कला भवनों का निर्माण करा रही है। इन आधुनिक सांस्कृतिक केंद्रों का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और जिले स्तर पर कला, संगीत, नृत्य तथा नाट्य गतिविधियों को नई पहचान देना है। हालांकि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पटना, जहानाबाद और सुपौल में प्रस्तावित 620 सीटों वाले अटल कला भवन के निर्माण को फिलहाल रोक दिया गया है।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन तीनों जिलों में पहले से उपलब्ध सांस्कृतिक संसाधनों और मौजूदा सुविधाओं को देखते हुए अतिरिक्त अटल कला भवन की आवश्यकता महसूस नहीं की गई। इसी कारण विभाग ने इन जिलों में नई परियोजनाओं को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।













Be First to Comment