नेट, जेआरएफ दिसंबर 2023 के सफल छात्रों को लनामिवि के पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 में शामिल होने का मौका मिलेगा. पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 के आयोजन की अधिसूचना सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी की जायेगी.

परीक्षा का आयोजन नवंबर में होगा. इसका लिखित आश्वासन विवि ने मुख्यालय में 11 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे नेट, जेआरएफ 2023 पास छात्रों को दिया है. पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया.



विश्वविद्यालय प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने विश्वविद्यालय बंद के निर्णय को वापस ले लिया तथा आमरण अनशन समाप्त कर दिया. सुनील कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की लिखित सहमति पर अनशन जरूर खत्म कर रहे हैं, लेकिन हमारी नजर विश्वविद्यालय की हर कार्यशैली पर है. किसी भी स्थिति में छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कहा कि वर्षों से जमे अधिकारियों को पद मुक्त करे.




आंदोलन के समर्थन में युवा राजद नेता भोलू यादव, आइसा के प्रिंस कर्ण, आरवाइए जिलाध्यक्ष ओणम सिंह, इंद्रजीत राम, एआइएसएफ के जिला सचिव अविनाश कुमार, सबा रौशनी, उदय राम, मीनू कुमार, राहुल कुमार, सूफियान आजम, सोनू कुमार, रोहित कुमार, विवेक कुमार, संतोष गोस्वामी, मनीष यादव आदि मौजूद थे.

























Be First to Comment