Press "Enter" to skip to content

किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर कर लिया अपहरण

बिहार के दरभंगा में हाटगाछी से मंगलवार को देर शाम अपहृत किशोरी एवं अपहर्ता हिजबुल रहमान उर्फ आरजू को अलीनगर थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गत 29 जुलाई को देर शाम थाना को सूचना मिली कि एक किशोरी का जबरदस्ती बाइक पर बैठकर अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में उसके पिता ने आवेदन दिया था.

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने प्राथमिक दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी. एसडीपीओ कुमार ने बताया कि इससे संबंधित वीडियो फुटेज से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य व अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए अलीनगर पुलिस ने बेनीपुर पेट्रोल पंप के समीप से अपहृता एवं अपहर्ता हिजबुल रहमान को बरामद कर लिया. दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज करने व अपहर्ता को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. लड़की के परिजनों ने हाट मैदान से अपहरण कर लेने का आरोप गांव के ही मोतीउर रहमान के पुत्र हिबजुल पर लगाया. आवेदन में कहा कि उनकी लड़की दुकान से घर जा रही थी.

हाट मैदान में आरोपित ने बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर उसे श्यामपुर गांव की ओर ले गये. इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिली तो साइकिल से उधर गया, लेकिन कोई पता नहीं लगा. बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय के निकट दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया.

पुलिस के अनुसार थाना में दर्ज कई अन्य मामलों में भी आरजू का नाम शामिल है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जबरन बाइक पर किशोरी को बैठाकर भाग निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *