Press "Enter" to skip to content

पुल निर्माण के लिए बनाया गया डायवर्सन बना हादसे का कारण

रक्सौल में नहर चौक पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा पुल निर्माण को लेकर डायवर्सन बनाया गया है जो कि खतरनाक साबित हो रहा है. आए दिन यहां ई-रिक्सा और वाहनों के पलटने की खबर आती रह रही है.

इधर, इस मार्ग से बड़े वाहनों का परिचालन रोकने के लिए नगर परिषद के द्वारा एक सप्ताह के अंदर तीन बार से अधिक बैरेकेटिंग की गयी, लेकिन बार-बार रात में भारी मालवाहक वाहन इस बैरेकेटिंग को तोड़ दे रहे है. जिससे यहां खतरे की संभावना बनी रह रही है.

गुरुवार की रात भी किसी वाहन के द्वारा बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगायी गयी बैरेकेटिंग को तोड़ दिया गया. शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी नगर परिषद के कनीय अभियंता राज कुमार राय के द्वारा रक्सौल थाना को दी गयी.

सवाल, यह है कि जब प्रशासन के द्वारा इधर से बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोका गया है. ऐसी स्थिति में कैसे भारी मालवाहक वाहन और बस इधर से आ रहा है. इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

दूसरी तरफ कटाव को रोकने के लिए लाख प्रयास के बाद कटाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है, नहर की चपेट में सैनिक रोड का आधा से अधिक भाग आ चुका है और यदि जल्द से जल्द इसको रोकने की कोशिश नहीं हुई तो आवागमन भी ठप हो सकता है. वहीं पुल के निर्माण का कार्य कछुए की गति से चल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *