Press "Enter" to skip to content

501 कन्याओं ने की नगर परिक्रमा, फिर लौटीं वापस

समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर प्रखंड के धर्मपुर गांव में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें धार्मिक भावनाएं लोगों को उमंग भर रही थी. इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया.

हजारों श्रद्धालु यज्ञ स्थल से चकला, महमद्दीपुर, भासिंगपुर, घटहा टोल होते हुए गंगा तट तक पहुंचे. जहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश में जल भरा गया. सभी यात्री जगह जगह लोगों को धार्मिक संदेश देते हुए व नगर परिक्रमा करते हुए वापस यज्ञ स्थल लौट आये.

पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य तैंतीस कोटि देवी-देवताओं के आह्वान के बीच कलश प्रतिष्ठापन किया गया. इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से संपूर्ण वातावरण अनुगूंजित होता रहा.

आयोजकों ने बताया कि प्रति दिन श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान प्रशांत महाराज के मुखारविंद से करेंगे. शोभायात्रा के दौरान जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह, मुखिया अनिल पासवान, पूर्व मुखिया संजय राय व ग्रामीणों की सक्रियता देखी गई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *