टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद लंबे समय से बना हुआ है। इसमें काम करने वाले कलाकारों को ऑनस्क्रीन रोल के नाम से पहचाना जाता है।

जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी शुरुआत से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका मजाकिया अंदाज किसी को भी हंसाने के लिए मजबूर कर देता है। छोटे पर्दे पर राज करने वाले दिलीप फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

छोटे पर्दे के उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में दिलीप जोशी का नाम शामिल है, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपना लक आजमाया है। खैर, उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी पर आने के बाद सबसे ज्यादा मिली।

एक्टिंग करियर में वह सलमान खान से लेकर शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
साल 1994 की हिट फिल्म हम आपके हैं कौन को सलमान खान की हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसमें उनके साथ दिलीप जोशी ने स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में भोला प्रसाद के किरदार को उन्होंने निभाया था।


भले ही रोल छोटा हो, लेकिन उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ने इसे असरदार बनाने का काम किया। शाहरुख खान के साथ भी दिलीप जोशी ने काम किया है। साल 2000 की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में एक्टर ने एक गुंडे का किरदार निभाया था। दिलीप जोशी ने जिन बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, उनमें अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।


खिलाड़ी 420 में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। दिलीप जोशी का फिल्मी करियर भी अच्छा रहा है, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल के रोल से मिली। साल 2008 से चल रहा यह शो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है और दिलीप इसका एक प्रमुख चेहरा बन चुके हैं।

Be First to Comment