Press "Enter" to skip to content

सूबे में इनके आवेदन को मिली स्वीकृति

नियोजित शिक्षकों के लिए होने वाली तीसरी सक्षमता परीक्षा के लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन लिए गये थे। पिछली परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण या छूटे हुए अभ्यर्थियों को तीसरी सक्षमता परीक्षा में मौका दिया जा रहा है।

तीसरी सक्षमता परीक्षा के लिए 1324 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 1107 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। आवेदन के आधार पर विभाग की ओर से फाॅर्म की जांच व सत्यापन के बाद स्वीकृति दी गयी है। वहीं दूसरी ओर 216 आवेदनों को जांच के कारण पेंडिंग की श्रेणी में रखा गया है।

निदेशालय की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन रिकाॅर्ड जारी किया गया है। इसके तहत तिरहुत प्रमंडल के जिलों में वैशाली से 1084 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 1079 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।

पूर्वी चंपारण से 1912 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 1893 पेंडिंग हैं। पश्चिम चंपारण से 718 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 514 आवेदन पेंडिंग हैं। शिवहर के 151 आवेदन में 150 को स्वीकृति मिल गयी है।

राज्यभर से कुल आवेदनों में से 62.66% को मंजूरी मिली है। रिकॉर्ड के तहत प्रदेश भर के 32011 शिक्षकों ने आवेदन किये हैं। जांच और सत्यापन के बाद राज्य भर के 19918 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *