Press "Enter" to skip to content

धूल-धुएं से सांस की बीमारी का खतरा, खेती भी होगी बर्बाद, सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ लोग एकजुट

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर अंतर्गत महवल औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. विरोध को लेकर आगे की रणनीति तय करने के लिए ग्रामीणों ने एक अहम बैठक की.

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण के बड़े खतरे को देखते हुए वे किसी भी कीमत पर यहां सीमेंट फैक्ट्री स्थापित नहीं होने देंगे. वक्ताओं ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली अत्यधिक धूल और जहरीले धुएं से आसपास का पूरा रिहाइशी इलाका प्रदूषित हो जाएगा. इसका स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर पड़ेगा और लोग सांस व फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाएंगे.

इसके अलावा प्रदूषण से कृषि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी और उपजाऊ भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच जाएगी. ग्रामीणों को डर है कि इस फैक्ट्री के कारण लाखों लोगों का सामान्य जनजीवन और पर्यावरण नष्ट हो जाएगा. ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि यहां सीमेंट फैक्ट्री की जगह कोई ऐसा उद्योग लगाया जाए जो प्रदूषण रहित हो.

अब ग्रामीण बड़े स्तर पर बहिष्कार अभियान चलाने की तैयारी में जुट गए हैं. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गांवों को उजाड़कर जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो रविवार को महापंचायत का आयोजन कर उग्र आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

बैठक की अध्यक्षता कृष्णनंदन सहनी ने की. मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद सभापति कुमार राघवेंद्र राघव, भाग्यनारायण प्रसाद, शशि पटेल, रविरंजन वर्मा, संजय साह, बिंदा सिंह, देवेंद्र निराला और मनीष ओझा सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *