भागलपुर स्थित तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी आईआरपीएम विभाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान सत्र 2025-27 सेमेस्टर टू के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.


“जागरूकता ही सुरक्षा” का दिया संदेश
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का माध्यम है. छात्रों को “जागरूकता ही सुरक्षा” और “सावधानी ही जीवन” जैसे संदेशों के जरिए ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझाया गया.



हेलमेट पहनने पर विशेष जोर
छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया. कार्यक्रम में कहा गया कि एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है.


धीमी गति और नियम पालन की अपील
कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित तरीके से घर पहुंचने की आदत अपनाने पर विशेष जोर दिया गया. विद्यार्थियों को सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.




















Be First to Comment