Press "Enter" to skip to content

अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को मिला Zee मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026

पटना के बापू सभागार में जी न्यूज़ ने z मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 का आयोजन किया। इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी नये पुराने हीरो-हिरोइन, कलाकार, गीतकार, संगीतकार, गायक-गायिका, निर्देशक, निर्माता, साहित्यकार शामिल हुए।

इस समारोह की शुरुआत बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री वर्तमान मन्त्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान बिहार सरकार में मन्त्री, गोरखपुर सांसद भोजपुरी हीरो रवि किशन, भोजपुरी हीरो दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और गीतकार एवं भाजपा विधायक विनय बिहारी और जी न्यूज के चैनल हेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कई भोजपुरी कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा की दशा व दिशा पर विचार रखे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।  सम्मानित होने वाले कलाकारों में रवि किशन शुक्ल, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, विनय बिहारी, विरेंद्र पाण्डेय, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, माही श्रीवास्तव, मनोज टाइगर, यश मिश्रा, सोनु , रत्नाकर जी इत्यादि शामिल थे।

भोजपुरी फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट फिल्म माई के दुलार निर्माण निर्देशन करने और अनेकों हिट म्यूज़िक वीडियो अभिनय निर्देशन एवं भोजपुरी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गवनवा ले जा राजा जी, छठ गीतों के माध्यम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दशा दिशा को बदल ने वाले अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को Zee मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को मशहूर भोजपुरी गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी और भोजपुरी सुपरस्टार पुर्व सांसद आज़मगढ़ दिनेश लाल यादव ने संयुक्त रूप से Zee मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया।

जी मीडिया भोजपुरी समारोह में भोजपुरी सिनेमा उद्योग और भोजपुरी गीत संगीत की गिरती लोकप्रियता पर चर्चा हुई। सामूहिक रूप से भोजपुरी पर काम करने और भोजपुरी बोली ना भाषा ह इस पर भी चर्चा हुई।

दीप श्रेष्ठ ने कहा कि सभी कलाकार सरकार से मांग करे भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जल्द सम्मिलित किया जाए। अभिनेता दीप श्रेष्ठ ने कहा कि जी मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 मिलना मेरे लिये गौरव की बात है। यह सम्मान में अपने सभी साथी कलाकारों अपने सभी साथी तकनीशियनों और मेरे चाहने वाले दर्शकों को समर्पित करता हूं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *