समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है.

परिजनों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और जांच की बात कही जा रही है.


प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर Civil Hospital से KGMU Mortuary ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी.



वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े थे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. उनकी मौत के बाद परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है. अस्पताल परिसर में भी भीड़ नजर आ रही है.























Be First to Comment