Press "Enter" to skip to content

बंगाल से पटना लौटते समय विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, मची अफरा-तफरी

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी बेगूसराय के जीरोमाइल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के वक्त विधायक कार में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार की देर रात करीब तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी भारी वाहन से टक्कर हो गई। अंधेरा होने के कारण विधायक की गाड़ी का चालक उसे देख नहीं सका और तेज रफ्तार कार पहिए से टकराकर सड़क पर ही पलट गई।

हादसे के बाद घायल अवस्था में ही विधायक संजय गुप्ता ने हिम्मत दिखाई और खुद बेगूसराय के स्थानीय भाजपा नेताओं को फोन कर एक्सीडेंट की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर और अन्य कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विधायक की गाड़ी सड़क किनारे पलटी हुई है। सभी घायलों को तुरंत बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *