Press "Enter" to skip to content

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में धमाका, बिहार के आधा दर्जन लोगों की चली गई जान

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए एक भीषण अग्निकांड में जान चली गई।। इंदौर में बुधवार तड़के तीन मंजिला मकान के बाहर स्थित ‘इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट’ में धमाके के बाद मकान में आग लग जाने से सात लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इस भयानक हादसे में मृतकों की पहचान किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन और राशि सेठिया  शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि इस घटना के बाद एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है और उसकी तलाश की जा रही है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि इस घटना में मारे गए सात लोगों के शव एक सरकारी अस्पताल में लाए गए। उन्होंने कहा, ”अग्निकांड के दौरान बचाए गए दो लोगों को भी अस्पताल लाया गया था। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।”

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *