भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तलाक का मामला चल रहा है, लेकिन इसी बीच ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

6 मार्च को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ ज्योति सिंह ने कैप्शन में सिर्फ “Happy Anniversary” लिखा और साथ में दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी लगाए। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई।



पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। उस समय यह शादी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आने लगीं और मामला धीरे-धीरे विवाद तक पहुंच गया।



ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इन आरोपों के बाद दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल दोनों का तलाक का केस अदालत में चल रहा है।


























Be First to Comment