ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से कई इलाकों में दृश्यता लगातार कम हो रही है, जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

खासतौर पर एक्सप्रेस-वे, हाईवे और लंबी दूरी की बसों के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बस संचालन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


50 मीटर से कम दृश्यता में बसें रोकने के निर्देश
परिवहन विभाग ने साफ कहा है कि कोहरे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कई बार कोहरा इतना घना हो जाता है कि सामने चल रहे वाहन तक दिखाई नहीं देते। ऐसे में यात्रियों से भरी बसों का चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।


विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगर किसी मार्ग पर दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाए, तो बसों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जाए। इसके लिए टोल प्लाजा, जन सुविधा केंद्र, विश्राम स्थल या पहले से चिन्हित सुरक्षित जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा।

अधिकारियों को पहले ही ऐसे स्थानों की पहचान करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।
























Be First to Comment