Press "Enter" to skip to content

करोड़ों की अवैध कमाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल लेन-देन की परतें खुली

पूर्णिया में साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। करोड़ों की अवैध कमाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल लेन-देन की परतें खुली हैं। साइबर पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उसके पास से भारी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। साइबर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत स्थित श्रीनगर सहनी टोला निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

वह दीपक मंडल का सबसे छोटा पुत्र है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस छापेमारी में आरोपी के घर से 9 मोबाइल फोन, Apple टैब, Apple MacBook, लैपटॉप, कई बैंकों की पासबुक और ATM कार्ड और 2.80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जांच के दौरान साइबर पुलिस को आरोपी के Trust Wallet में 87,809 अमेरिकी डॉलर (USD)
मिले। इसके बाद अन्य डिजिटल वॉलेट की जांच की गई, जिसमें कुल 1,94,670 डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जमा पाई गई। यह रकम क्रिप्टो फ्रॉड (Crypto Fraud) के जरिए अर्जित की गई बताई जा रही है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राकेश Instagram Reels, Telegram Channels पर प्रतिबंधित गेम और ऐप्स का प्रचार करता था। उसके Instagram अकाउंट पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। यहीं से वह लोगों को फर्जी प्लेटफॉर्म से जोड़ता था और डिजिटल ठगी करता था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *