Press "Enter" to skip to content

सांझ ढलते जगदंबा के दरबार में दीप से उजियारा फैलाने के लिए जुट रहे श्रद्धालु

दरभंगा. शारदीय नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की आराधना में पूरा श्रद्धालु समाज डूब गया है. सार्वजनिक पूजा पंडाल एवं भगवती मंदिरों के साथ घरों से फूट रहे दुर्गा शप्तशती के मंत्र वातावरण में घुलने लगे हैं. भक्ति गीतों के बोल से दिशाएं गूंज रही हैं. चारों तरफ भगवती दुर्गा के नाम का ही जाप एवं पूजन चल रहा है.

शारदीय नवरात्र में शक्ति उपासक मिथिलावासी पूरी निष्ठा के साथ विधि-विधानपूर्वक माता की आराधना करते हैं. जिन लोगों को कभी भी किसी कारणवश पूजन करते नहीं देखते, वे भी नवरात्र में पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं. इसने लोगों की दिनचर्या बदल दी है.

देर तक बिस्तर के हवाले रहने वाले लोग भी इन दिनों मुंह अंधेरे उठकर नित्य क्रिया से निवृत हो पूजा की तैयारी में जुट जाते हैं. कुछ लोग पंडितों के माध्यम से जहां घरों में मंगल कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ करा रहे हैं, वहीं अधिकांश श्रद्धालु खुद दुर्गा सप्तशती का पाठ कर माता की वंदना कर रहे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र के उपवास में भी हैं. यूं तो सभी श्रद्धालु माता के चरण में समवेत हैं, लेकिन महिलाओं की आस्था अधिक छलक रही है.

दिन में घर काम-काज निबटाकर पूजन करने के बाद शाम ढलते ही माता के चरण में दीप दान की तैयारी में जुट जाती हैं. पूजा की थाल में दीया सजाकर देवी मंदिर एवं निकट के सार्वजनिक पूजा पंडाल में टोली के साथ पहुंचती हैं और सांझ दिखाती हैं. इसे लेकर शाम ढलते ही महिला भक्तों से पूजन स्थल जगमगा उठता है. इस दौरान पारंपरिक देवी गीतों से माता का वंदन भी जगह-जगह किया जा रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *